बिलासपुर

चलती कार के ड्राइवर को आयी झपकी, कार पलटी, चालक घायल….

 

Advertisement

बिलासपुर। सीपत थाना क्षेत्र के ग्राम कुकदा के पास सोमवार देर रात बड़ा हादसा होने से बाल-बाल बचा। रात करीब 3 बजे बलेनो कार (CG 04 LN 4555) अचानक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पलट गई। हादसे में कार चालक को हल्की चोटें आईं, जबकि कार में सवार अन्य तीन लोग सुरक्षित बच गए।

Advertisement

जानकारी के मुताबिक कार कोरबा जिले के हरदीबाजार थाना क्षेत्र के ग्राम बोईदा–ओढ़ालीडीह निवासी प्रशांत विश्वकर्मा की थी। प्रशांत अपने तीन साथियों के साथ बिलासपुर से गांव लौट रहा था। रास्ते में ड्राइवर को अचानक झपकी आने से वाहन का नियंत्रण छूट गया और कार पलटकर बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई।

हादसे के बाद कार की छत, शीशे और आगे का हिस्सा बुरी तरह दब गया, जिसे देखकर स्थानीय लोग भी चकित रह गए। गनीमत रही कि इतनी बड़ी दुर्घटना के बावजूद किसी की जान नहीं गई।घटना की सूचना मिलने पर स्थानीय लोगों ने राहत कार्य में मदद की। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।

Related Articles

Back to top button