छत्तीसगढ़

राजधानी में पहली बार देश का सबसे बड़ा पुलिस सम्मेलन : 28 से 30 नवंबर तक IIM नवा रायपुर में होगा 60वां अखिल भारतीय DGP–IGP सम्मेलन

छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर पहली बार देशभर के DGP और IGP के सबसे बड़े मंच की मेजबानी करने जा रही है। 28 से 30 नवंबर तक IIM नवा रायपुर परिसर में 60वां अखिल भारतीय DGP–IGP सम्मेलन आयोजित होगा। यह आयोजन राज्य के लिए ऐतिहासिक माना जा रहा है।

Advertisement

सम्मेलन की तैयारियों को अंतिम रूप देने के लिए पुलिस अधिकारियों की अहम बैठक सिविल लाइन स्थित C-4 बिल्डिंग में हुई, जिसमें रायपुर संभाग के सभी एसपी और प्रदेश के विभिन्न संभागों के आईजी शामिल हुए। बैठक में सुरक्षा व्यवस्था, कानून-व्यवस्था की स्थिति, वीवीआईपी मूवमेंट और आयोजन से जुड़ी सभी व्यवस्थाओं की विस्तृत समीक्षा की गई।

Advertisement

वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों ने सम्मेलन के दौरान होने वाले सत्रों, सुरक्षा प्रबंधन, आवागमन व्यवस्था और लॉजिस्टिक तैयारियों पर विस्तार से चर्चा की। बताया जा रहा है कि अधिकारियों को सम्मेलन के लिए कई महत्वपूर्ण दिशा-निर्देश भी जारी किए जा सकते हैं।

तीन दिनों तक चलने वाले इस महत्वपूर्ण आयोजन में देश की आंतरिक सुरक्षा, साइबर क्राइम, आतंकवाद-निरोधक रणनीतियाँ, नक्सल उन्मूलन और आधुनिक पुलिसिंग पर गहन मंथन किया जाएगा।

उद्घाटन सत्र में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, जबकि समापन सत्र में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के शामिल होने की संभावना है, जिसके चलते सुरक्षा और प्रोटोकॉल की तैयारियाँ भी तेज कर दी गई हैं।

सूत्रों के अनुसार, सम्मेलन के दौरान वीवीआईपी प्रबंधन के मद्देनज़र छत्तीसगढ़ विधानसभा अध्यक्ष रमन सिंह का सरकारी बंगला अस्थायी PMO के रूप में उपयोग किया जाएगा।राज्य पुलिस विभाग ने इस पूरे आयोजन को सफल और सुरक्षित बनाने के लिए तैयारी को अब अंतिम चरण में पहुंचा दिया है।

Related Articles

Back to top button