छत्तीसगढ़

शादी से लौट रहे लोगों से भरा मालवाहक पलटा, 30 घायल, 4 की हालत गंभीर

सक्ती जिले के डभरा-खरसिया मार्ग पर छुहीपाली के पास एक बड़ा सड़क हादसा हो गया। शादी समारोह से लौट रहे लोगों से भरा एक मालवाहक वाहन अनियंत्रित होकर पलट गया। हादसे में करीब 30 लोग घायल हो गए, जिनमें 4 की हालत गंभीर बताई जा रही है। गंभीर घायलों को बेहतर उपचार के लिए रायगढ़ मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया है।

Advertisement

जानकारी के अनुसार सभी लोग एक शादी कार्यक्रम में शामिल होकर अपने गांव लौट रहे थे। इसी दौरान छुहीपाली के पास मालवाहक वाहन चालक का नियंत्रण वाहन से हट गया और वाहन सड़क किनारे पलट गया। हादसे के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई।घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और स्थानीय प्रशासन की टीम मौके पर पहुंची। स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को वाहन से बाहर निकालकर डभरा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र और अन्य अस्पतालों में भर्ती कराया गया।

 

हादसे में घायल अधिकांश लोगों को प्राथमिक उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई, जबकि 4 गंभीर घायलों को बेहतर इलाज के लिए रायगढ़ मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है और हादसे के कारणों का पता लगाया जा रहा है।

 

 

Related Articles

Back to top button