छत्तीसगढ़

विपक्ष में बैठेंगे या सरकार बनाने की कोशिश करेंगे…? राहुल गांधी ने दिया ये जवाब..

Advertisement

लोकसभा चुनाव परिणाम के रुझानों में इंडिया ब्लॉक 231 और एनडीए गठबंधन को 294 सीटें मिलती दिख रही हैं. इंडिया ब्लॉक में शामिल कांग्रेस 98 सीटों पर आगे चल रही है.

Advertisement

वहीं, कांग्रेस की ओर से प्रेस कॉन्फ्रेंस की गई. इसमें पार्टी अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने कहा कि ये जनादेश पीएम मोदी के खिलाफ है, वहीं राहुल गांधी ने कहा कि ये लड़ाई संविधान बचाने की थी.

उन्होंने कहा कि यह चुनाव एक राजनीतिक पार्टी के खिलाफ नहीं है. उन्होंने कहा कि मोदी सरकार ने पूरी एजेंसियों, लोकतांत्रिक संस्थाओं को कब्जे में कर लिया था, ये चुनाव उसके खिलाफ लड़ा गया था.

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button