बिलासपुर

शराब व रफ़्तार के मेल से बेकाबू कार पेड़ से टकराई…. युवक की मौत, दो दोस्त घायल.

(दिलीप जगवानी) : बिलासपर शहर के मुंगेली नाका के पास शनिवार तड़के भयानक सड़क हादसे ने लोगो को झकझोर दिया। तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पेड़ से जा टकराई, जिसमें चालक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। तीसरे युवक को सामान्य चोटें आई हैं।

Advertisement

यह दुर्घटना सुबह 3:30 बजे के करीब कुदुदंड शिव चौक से मुंगेली नाका चौक की ओर जाते समय सर्किट हाउस के सामने हुई। जानकारी के अनुसार कार क्रमांक CG 10 AT 8880 में तीन युवक सवार थे। तेज रफ्तार कार का संतुलन अचानक बिगड़ा और वह सड़क किनारे पेड़ से टकरा गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि कार के परखच्चे उड़ गए।सूचना मिलते ही डायल 112 की टीम और स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे।

Advertisement

देखने पर चालक स्टेयरिंग में बुरी तरह फंसा था, जबकि बगल की सीट पर बैठे युवक का पैर ड्राइविंग सीट में मुड़ गया था। गैस कटर की मदद से करीब डेढ़ घंटे की मशक्कत के बाद चालक को बाहर निकाला गया, लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। वहीं दूसरे घायल युवक को करीब तीन घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद बाहर निकालकर निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसकी हालत गंभीर बनी हुई है।

मृतक 28 साल का नेहल कौशिक कुदुदंड निवासी था. बताया जा रहा है कि नेहल अपने दोस्त की कार लेकर किसी काम से निकला था। घटना के बाद स्थानीय लोगों ने 108 एंबुलेंस सेवा पर गंभीर लापरवाही का आरोप लगाया है। लोगों का कहना है कि सूचना देने के बावजूद एंबुलेंस करीब डेढ़ घंटे बाद मौके पर पहुंची। चर्चा है की कार से शराब की बोतले और खाने का सामान मिला है.

फिलहाल सिविल लाइन थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस दुर्घटना के कारणों, वाहन की गति और अन्य पहलुओं की जांच में जुटी हुई है।

Related Articles

Back to top button