बिलासपुर

नाबालिग संदिग्ध हालात में लापता, अपहरण की आशंका, जांच में जुटी पुलिस

(धीरेंद्र मेहता) : बिलासपुर। जिले के चकरभाठा थाना क्षेत्र से एक नाबालिग किशोरी के संदिग्ध परिस्थितियों में लापता होने का मामला सामने आया है। किशोरी के अचानक गायब होने से इलाके में सनसनी फैल गई है और परिजन गहरे सदमे में हैं।

Advertisement

जानकारी के अनुसार 15 वर्षीय नाबालिग अपने परिवार के साथ नयापारा, चकरभाठा में किराए के मकान में रहती थी। पीड़ित पिता मूल रूप से जांजगीर-चांपा जिले के निवासी हैं। बताया गया है कि 19 दिसंबर 2025 की शाम करीब 4 बजे किशोरी यह कहकर घर से निकली थी कि वह मोहल्ले में झाड़ू-पोंछा लगाने जा रही है, लेकिन देर शाम तक वापस नहीं लौटी।

Advertisement

परिजनों ने आसपास के इलाकों, रिश्तेदारों और परिचितों के यहां काफी तलाश की, लेकिन नाबालिग का कहीं कोई पता नहीं चल सका। इसके बाद परिजनों ने चकरभाठा थाने में शिकायत दर्ज कराई।

परिजनों ने आशंका जताई है कि किसी अज्ञात व्यक्ति ने नाबालिग किशोरी को बहला-फुसलाकर अपहरण कर लिया है। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना शुरू कर दी है।फिलहाल चकरभाठा पुलिस नाबालिग की तलाश में जुटी हुई है और सभी संभावित पहलुओं को ध्यान में रखकर जांच की जा रही है।

Related Articles

Back to top button