छत्तीसगढ़

यात्रियों से भरी बस हुई दुर्घटनाग्रस्त, सभी घायलों का अस्पताल में ईलाज जारी…..

बालोद जिले के डौंडीलोहारा नगर में एक दर्दनाक सड़क दुर्घटना में यात्रियों से भरी हुई बस लोहे की रेलिंग से टकराते हुए पांच फीट नीचे पलट गई। यह हादसा तब हुआ जब बस दुर्ग से डौंडीलोहारा की ओर जा रही थी। बस में 35 से अधिक यात्री सवार थे, जिनमें से सभी को चोटें आई हैं।

Advertisement

दुर्घटना के बाद घटनास्थल पर अफरातफरी का माहौल हो गया। स्थानीय लोगों ने तुरंत घायलों को बस से बाहर निकाला और उन्हें अस्पताल पहुंचाने का प्रयास किया। प्राथमिक जानकारी के अनुसार, 12 से अधिक यात्री गंभीर रूप से घायल हुए हैं। इनमें से कुछ की स्थिति नाजुक बताई जा रही है। बस के कंडक्टर को भी गंभीर चोटें आई हैं। सभी घायलों का इलाज स्थानीय अस्पताल में जारी है।

Advertisement

Related Articles

Back to top button