रायपुर

दिनदहाड़े करोड़ों की सेंध…! चोर ने नगदी-जेवरात पर किया हाथ साफ, जाँच में जुटी पुलिस

राजधानी रायपुर के पंडरी थाना क्षेत्र स्थित मोवा के अशोका आइकन अपार्टमेंट में दिनदहाड़े बड़ी चोरी की वारदात सामने आई है। बदमाश अलमारी तोड़कर 51.50 लाख रुपये नकद और करीब 70 लाख रुपये के सोने-चांदी के जेवरात लेकर फरार हो गए। मामले में घर में काम करने वाले रसोइए पर चोरी का आरोप लगा है।

Advertisement

जानकारी के मुताबिक, परिवार किसी काम से नया रायपुर गया हुआ था। इसी दौरान घर में काम करने वाले रसोइए महेंद्र कुमार यादव ने अपने साथियों के साथ मिलकर वारदात को अंजाम दिया। आरोप है कि घर की जानकारी होने का फायदा उठाकर अलमारी तोड़ी गई और नकदी व जेवरात चोरी कर लिए गए।

Advertisement

घटना की सूचना मिलते ही पंडरी थाना पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी महेंद्र कुमार यादव और उसके साथियों की तलाश तेज कर दी है। आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं और पुलिस जल्द आरोपियों की गिरफ्तारी का दावा कर रही है।

Related Articles

Back to top button