देश

कांग्रेस वर्किंग कमेटी की अहम बैठक शुरू

कांग्रेस वर्किंग कमेटी की अहम बैठक शुरू हो गई है। इस बैठक में पार्टी के सभी वरिष्ठ नेता और बड़े पदाधिकारी शामिल हो रहे हैं। मौजूदा राजनीतिक हालात और केंद्र सरकार के खिलाफ आगे की रणनीति को लेकर विस्तार से चर्चा की जा रही है।

Advertisement

बैठक में मनरेगा की जगह लाए गए नए कानून वीबी जी राम जी को लेकर भी मंथन हो रहा है। कांग्रेस इस कानून के विरोध में पूरे देश में आंदोलन शुरू करने की तैयारी कर रही है, जिस पर आज ठोस रणनीति तय की जाएगी।

Advertisement

सूत्रों के मुताबिक, इस बैठक में कर्नाटक, तेलंगाना और हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री भी मौजूद हैं। बिहार चुनाव में हार के बाद यह कांग्रेस वर्किंग कमेटी की पहली बैठक मानी जा रही है, जिसे संगठन के लिहाज से काफी अहम माना जा रहा है।इसके अलावा उन्नाव रेप मामले को लेकर भी कांग्रेस वर्किंग कमेटी की बैठक में चर्चा हो रही है। पार्टी इस मुद्दे पर सरकार को घेरने की रणनीति बना रही है।

बैठक में कांग्रेस राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे, नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी, महासचिव प्रियंका गांधी, सोनिया गांधी, तारिक अनवर, गुर्जीत सिंह रंधावा, भूपेश बघेल, दिग्विजय सिंह, शशि थरूर, कन्हैया कुमार, कुमारी सैलजा, दीपेंद्र हुड्डा, अलका लांबा सहित कई वरिष्ठ नेता मौजूद हैं। वहीं कर्नाटक के मुख्यमंत्री सिद्धारमैया, तेलंगाना के मुख्यमंत्री रेवंत रेड्डी और हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू भी बैठक में शामिल हुए हैं।

कांग्रेस वर्किंग कमेटी की यह बैठक आने वाले दिनों में पार्टी की राजनीतिक दिशा और आंदोलन की रूपरेखा तय करने में निर्णायक मानी जा रही है।

Related Articles

Back to top button