क्यूरो ग्रुप ऑफ स्कूल्स एंड कॉलेज में न्यू होराइजन डेंटल कॉलेज का नि:शुल्क डेंटल हेल्थ कैंप, 135 की हुई स्क्रीनिंग

बिलासपुर में लोगों को बेहतर दंत स्वास्थ्य के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से न्यू होराइजन डेंटल कॉलेज एंड रिसर्च इंस्टीट्यूट ने एक और सराहनीय पहल की है। कॉलेज की ओर से क्यूरो ग्रुप ऑफ स्कूल्स एंड कॉलेज में नि:शुल्क ओरल हेल्थ स्क्रीनिंग एवं जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में विद्यार्थियों और शिक्षकों ने भाग लिया।
यह शिविर कॉलेज के चेयरमैन श्री प्रकाश दावड़ा, सेक्रेटरी श्री अशोक अग्रवाल और डीन डॉ. राणा के. वर्गीस के मार्गदर्शन में आयोजित किया गया। विशेषज्ञ डॉक्टरों की टीम ने कुल 135 स्कूली बच्चों, कॉलेज स्टूडेंट्स और फैकल्टी मेंबर्स की दंत जांच की। जांच के दौरान बच्चों और युवाओं को दांतों की समस्याओं की पहचान करने के साथ समय पर उपचार की सलाह भी दी गई।
शिविर में पब्लिक हेल्थ डेंटिस्ट्री विभाग की डॉ. स्वाति अग्रवाल और पेडोडोंटिक्स विभाग की डॉ. ईशा मिश्रा ने विद्यार्थियों, शिक्षकों और बी.एड. स्टूडेंट्स को ओरल हेल्थ के महत्व, सही ब्रश करने की तकनीक, संतुलित आहार और रोज़ाना दांतों की साफ-सफाई बनाए रखने के प्रभावी तरीकों की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि छोटी-छोटी सावधानियां अपनाकर दांतों और मसूड़ों से जुड़ी कई गंभीर बीमारियों से बचा जा सकता है।
वहीं डॉ. विनी, डॉ. वेदश्री, डॉ. जॉयदीप, डॉ. सहज और डॉ. साक्षी ने सभी प्रतिभागियों की विस्तृत डेंटल स्क्रीनिंग की। इस दौरान स्कूल के प्रिंसिपल और स्टाफ ने भी शिविर को सफल बनाने में पूरा सहयोग दिया। यह कैंप नर्सरी से लेकर 10वीं कक्षा तक के विद्यार्थियों और बी.एड. के छात्रों के लिए आयोजित किया गया।
न्यू होराइजन डेंटल कॉलेज लगातार स्कूलों और कॉलेजों में ऐसे नि:शुल्क स्वास्थ्य एवं जागरूकता शिविर आयोजित कर समाज को बेहतर दंत स्वास्थ्य के प्रति जागरूक करने का कार्य कर रहा है। कॉलेज की यह पहल न केवल बच्चों में ओरल हाइजीन की आदत विकसित करने में मददगार साबित हो रही है, बल्कि भविष्य में दांतों से जुड़ी बीमारियों की रोकथाम की दिशा में भी महत्वपूर्ण कदम मानी जा रही है।




