बिलासपुर

विवेचना में लापरवाही पर एसपी का बड़ा एक्शन, उपनिरीक्षक निलंबित

जांजगीर-चांपा पुलिस अधीक्षक विजय कुमार पाण्डेय ने विवेचना में लापरवाही बरतने वाले उपनिरीक्षक भवानी सिंह चौहान के खिलाफ बड़ी अनुशासनात्मक कार्रवाई की है। चौकी नैला में पदस्थ उपनिरीक्षक भवानी सिंह चौहान को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर रक्षित केंद्र संबद्ध कर दिया गया है।

Advertisement

जानकारी के अनुसार, उपनिरीक्षक भवानी सिंह चौहान के पास अपहरण, चोरी, छेड़छाड़ और मारपीट जैसे गंभीर मामलों की विवेचना लंबित थी। आरोप है कि उन्होंने बिना किसी उचित कारण के इन प्रकरणों की जांच लंबे समय तक लंबित रखी और विवेचना के प्रति अपेक्षित गंभीरता एवं रुचि नहीं दिखाई।

Advertisement

पुलिस अधीक्षक ने इसे कर्तव्य के प्रति घोर लापरवाही मानते हुए सख्त कार्रवाई की है। एसपी ने स्पष्ट किया है कि विवेचना कार्य में किसी भी प्रकार की लापरवाही, उदासीनता या अनुशासनहीनता बर्दाश्त नहीं की जाएगी। लंबित मामलों का शीघ्र और गुणवत्तापूर्ण निराकरण तथा पीड़ितों को समय पर न्याय दिलाना पुलिस की सर्वोच्च प्राथमिकता है।

Related Articles

Back to top button