छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़ में फिर सक्रिय हुआ मानसून, कई जिलों में ऑरेंज-येलो अलर्ट जारी

(भूपेंद्र सिंह राठौर) : छत्तीसगढ़ में मानसून ने एक बार फिर रफ्तार पकड़ ली है। मौसम विभाग ने अगले एक सप्ताह तक उत्तर और मध्य छत्तीसगढ़ में अच्छी बारिश का अनुमान जताया है। कई जिलों के लिए भारी बारिश, गरज-चमक और वज्रपात को लेकर ऑरेंज और येलो अलर्ट जारी किया गया है।

Advertisement

पिछले 24 घंटों में उत्तर और मध्य छत्तीसगढ़ के अधिकांश इलाकों में मध्यम से भारी बारिश दर्ज की गई। प्रतापपुर में सबसे अधिक 11 सेंटीमीटर वर्षा रिकॉर्ड हुई। बलौदाबाजार, लवन, पोंडी बचरा, मनोरा और दर्री समेत कई क्षेत्रों में भी अच्छी बारिश हुई। हालांकि प्रदेश में अब भी मौसमी वर्षा सामान्य से 24 प्रतिशत कम है।

Advertisement

मौसम विभाग ने कोरिया, जशपुर, रायगढ़ और जांजगीर-चांपा के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। वहीं बिलासपुर, कोरबा, मुंगेली, जीपीएम, कबीरधाम, सरगुजा, रायपुर, दुर्ग, राजनांदगांव, महासमुंद और बस्तर सहित कई जिलों में येलो अलर्ट जारी किया गया है। विभाग ने लोगों से खराब मौसम के दौरान सतर्क रहने, खुले स्थानों और जलभराव वाले इलाकों से दूर रहने तथा प्रशासन की एडवाइजरी का पालन करने की अपील की है।

Related Articles

Back to top button