बिलासपुर

बिरकोना में जुआ फड़ पर पुलिस का छापा, 9 जुआरी गिरफ्तार

बिलासपुर के कोनी थाना क्षेत्र के ग्राम बिरकोना में अवैध जुआ फड़ पर कोनी पुलिस और ACCU की संयुक्त टीम ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 9 जुआरियों को रंगे हाथ गिरफ्तार किया है। पुलिस ने मौके से नकदी, मोबाइल फोन और एक मोटरसाइकिल सहित अन्य सामान जब्त किया है।

Advertisement

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक रजनेश सिंह के निर्देश पर जिले में अवैध जुआ और सट्टे के खिलाफ लगातार अभियान चलाया जा रहा है। इसी अभियान के तहत मुखबिर से सूचना मिलने पर कोनी पुलिस और ACCU की टीम ने बिरकोना के टिकरीपारा स्थित हनुमान मंदिर के पास दबिश दी, जहां कुछ लोग 52 पत्ती ताश से “काट पत्ती” नामक जुआ खेल रहे थे।

Advertisement

पुलिस ने मौके से 9 आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से 20 हजार 700 रुपये नकद, 9 मोबाइल फोन, 52 पत्ती ताश और एक मोटरसाइकिल जब्त की। सभी आरोपियों के खिलाफ छत्तीसगढ़ जुआ (प्रतिषेध) अधिनियम 2022 के तहत मामला दर्ज किया गया।

 

पुलिस ने आरोपियों पर प्रतिबंधात्मक कार्रवाई करते हुए उन्हें न्यायालय में पेश किया, जहां से सभी को न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया गया। पुलिस का कहना है कि जिले में अवैध जुआ, सट्टा और अन्य गैरकानूनी गतिविधियों के खिलाफ आगे भी इसी तरह सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।

 

गिरफ्तार आरोपीगण के नाम:
राकेश कुमार बच्च (40 वर्ष) – निवासी बिरकोना, थाना कोनी, जिला बिलासपुर।
ईश्वर बंजारे (49 वर्ष) – निवासी बाजारपारा तिफरा, थाना सिरगिट्टी, बिलासपुर।
रंजीत डिडौरे (35 वर्ष) – निवासी मिनी बस्ती जरहाभाठा, थाना सिविल लाइन, बिलासपुर।
बिकेश्वर रायल (41 वर्ष) – निवासी बिरकोना, थाना कोनी, बिलासपुर।
नवीन मान (34 वर्ष) – निवासी राजीव गांधी चौक, जरहाभाठा, थाना सिविल लाइन, बिलासपुर।
अमित जायसवाल (36 वर्ष) – निवासी अटल आवास, अशोक नगर, थाना सरकंडा, बिलासपुर।
अर्पित महिलांगे (29 वर्ष) – निवासी राजीव गांधी चौक, जरहाभाठा, थाना सिविल लाइन, बिलासपुर।
समीर वर्मा (20 वर्ष) – निवासी टिकरीपारा, बिरकोना, थाना कोनी, बिलासपुर।
नेतराय बच्च (52 वर्ष) – निवासी टिकरीपारा, बिरकोना, थाना कोनी, बिलासपुर।

Related Articles

Back to top button