बिलासपुर

करगीरोड मालगाड़ी डिरेल मामले में खुलासा, ट्रैक पर जेसीबी का बकेट छोड़ने वाले 10 आरोपी गिरफ्तार

(भूपेंद्र सिंह राठौर) : बिलासपुर रेल मंडल के करगीरोड रेलवे स्टेशन पर मालगाड़ी डिरेलमेंट मामले में रेलवे सुरक्षा बल ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 10 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। जांच में खुलासा हुआ कि आरोपी जेसीबी का बकेट रेलवे ट्रैक पार कराने के दौरान पटरी पर ही छोड़कर भाग गए थे, जिसकी वजह से मालगाड़ी के तीन वैगन पटरी से उतर गए। सभी आरोपियों को कोर्ट में पेश किया गया, जहां से उन्हें न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है।

Advertisement

13 जुलाई को करगीरोड रेलवे स्टेशन की लाइन नंबर-3 पर मालगाड़ी के तीन वैगन पटरी से उतर गए थे। घटना के बाद रेलवे सुरक्षा बल ने रेलवे अधिनियम की धारा 153, 147 और 145 के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू की। वरिष्ठ मंडल सुरक्षा आयुक्त के निर्देशन में हुई जांच में सामने आया कि कुछ लोग जेसीबी का छोटा बकेट यात्री कोच के जरिए अनियमित तरीके से रेलवे ट्रैक पार करा रहे थे। इसी दौरान बकेट ट्रैक पर ही छूट गया। मालगाड़ी को आता देख सभी मौके से भाग निकले और बकेट से टकराने के कारण मालगाड़ी के तीन वैगन पटरी से उतर गए।

Advertisement

आरपीएफ ने इस मामले में मो. समीर, अभिषेक यादव, अमित यादव, देव सिंह गौड़ उर्फ मुन्ना, गणेश उर्फ बुद्ध सिंह गोंड, छत्रपति मरावी उर्फ मुंडा, लोकेश मरावी उर्फ लक्की, नरहर सिंह टेकाम उर्फ पिंटू, कमलेश टेकाम उर्फ मुन्ना और अनुराग मरावी को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया, जहां से सभी को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया।

 

इधर, बिलासपुर रेल मंडल में 48 घंटे के भीतर हुए दो मालगाड़ी डिरेलमेंट मामलों को गंभीरता से लेते हुए रेलवे प्रशासन ने जांच तेज कर दी है। बिलासपुर स्टेशन और करगीरोड हादसों की जांच के लिए कुल 8 अधिकारियों की दो अलग-अलग टीमें गठित की गई हैं, जो दोनों घटनाओं के कारणों और जिम्मेदारियों की विस्तृत जांच करेंगी। 40 सेकेण्ड का स्क्रिप्ट और हेडलाइन

Related Articles

Back to top button