बिलासपुर

ऑपरेशन क्लीन हंट: 21 चोरी की बाइक बरामद, अंतरजिला वाहन चोर गिरोह का भंडाफोड़

रायगढ़ पुलिस ने ‘ऑपरेशन क्लीन हंट’ के तहत बड़ी कार्रवाई करते हुए अंतरजिला वाहन चोर गिरोह का पर्दाफाश किया है। पुलिस ने करीब 9 लाख रुपये कीमत की 21 चोरी की मोटरसाइकिलें बरामद कर पांच शातिर आरोपियों को गिरफ्तार किया है। गिरोह का नेटवर्क रायगढ़, कोरबा, सक्ती और ओडिशा तक फैला हुआ था।

Advertisement

मामले का खुलासा कमला नेहरू गार्डन के सामने से चोरी हुई एक बाइक की जांच के दौरान हुआ। मुखबिर की सूचना पर मेडिकल कॉलेज रोड से दो संदिग्धों को पकड़ा गया। पूछताछ में उनकी निशानदेही पर तीन अन्य आरोपियों को भी गिरफ्तार किया गया। आरोपियों ने कई जिलों और ओडिशा से संगठित तरीके से बाइक चोरी करना कबूल किया।

Advertisement

पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से कुल 21 चोरी की मोटरसाइकिलें बरामद की हैं, जिनकी अनुमानित कीमत करीब 9 लाख रुपये है। पूछताछ में दो अन्य साथियों के नाम भी सामने आए हैं, जो फिलहाल फरार हैं। गिरोह भीड़भाड़ वाले इलाकों में रेकी कर मुख्य रूप से हीरो स्प्लेंडर और एचएफ डीलक्स जैसी मोटरसाइकिलों को निशाना बनाता था।

 

जांच में सामने आया है कि गिरोह के कुछ सदस्यों का पहले से आपराधिक रिकॉर्ड भी है। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की संगठित अपराध से जुड़ी धाराएं भी जोड़ी हैं। सभी गिरफ्तार आरोपियों को न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया है, जबकि फरार आरोपियों की तलाश जारी है। रायगढ़ पुलिस का कहना है कि संपत्ति संबंधी अपराधों के खिलाफ अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा।

Related Articles

Back to top button