बिलासपुर

देर रात व्यापार विहार के LIC कार्यालय में लगी भीषण आग, टला बड़ा हादसा

बिलासपुर के व्यापार विहार स्थित एलआईसी कार्यालय में देर रात अचानक आग लगने से अफरा-तफरी मच गई। आग की लपटें और धुआं उठता देख आसपास के लोगों ने तत्काल दमकल और पुलिस को सूचना दी। समय रहते कार्रवाई होने से बड़ा हादसा टल गया।

Advertisement

घटना डॉ. शिव दुलारे मिश्रा परिसर के प्रथम तल पर संचालित एलआईसी कार्यालय की है। सूचना मिलते ही दमकल विभाग की दो गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। पुलिस ने सुरक्षा के लिहाज से पूरे परिसर को खाली कराकर लोगों की आवाजाही रोक दी, जिससे राहत और बचाव कार्य सुचारू रूप से चल सका।

Advertisement

प्रारंभिक तौर पर आग लगने की वजह कंप्यूटर के पास लगे विद्युत बोर्ड में शॉर्ट सर्किट मानी जा रही है। आग से कार्यालय का फर्नीचर, कंप्यूटर और अन्य इलेक्ट्रॉनिक उपकरण जलकर खाक हो गए। हालांकि नुकसान का आकलन अभी जारी है। दमकल और पुलिस की त्वरित कार्रवाई से आग आसपास के कार्यालयों तक नहीं फैल सकी और एक बड़ा हादसा टल गया।

Related Articles

Back to top button