बिलासपुर

वेयरहाउस रोड पर भीषण सड़क हादसा, तेज रफ्तार कार की टक्कर से एक्टिवा सवार की हालत गंभीर

(भूपेंद्र सिंह राठौर/प्रदीप भोई) : बिलासपुर में तेज रफ्तार कार ने एक एक्टिवा सवार को जोरदार टक्कर मार दी। हादसा वेयरहाउस रोड पर संजीवनी हॉस्पिटल के सामने हुआ। टक्कर में एक्टिवा सवार गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसे इलाज के लिए सिम्स अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वहीं, प्रत्यक्षदर्शियों का दावा है कि कार में चार नाबालिग सवार थे। हालांकि, इसकी आधिकारिक पुष्टि अभी नहीं हुई है।

Advertisement

जानकारी के अनुसार रविवार सुबह करीब 7:30 बजे वेयरहाउस रोड स्थित संजीवनी हॉस्पिटल के सामने एक तेज रफ्तार कार ने एक्टिवा सवार को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि एक्टिवा सवार गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे तत्काल उपचार के लिए सिम्स अस्पताल भेजा गया, जहां उसकी हालत गंभीर बताई जा रही है।

Advertisement

घायल की पहचान प्रारंभिक जानकारी के अनुसार महर्षि स्कूल से जुड़े शर्मा के रूप में बताई जा रही है। हालांकि, पुलिस की ओर से अभी आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है।प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक कार में चार युवक सवार थे, जिनके नाबालिग होने की बात कही जा रही है। हादसे के बाद कार घटनास्थल पर ही खड़ी रही। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी है।

 

फिलहाल पुलिस दुर्घटना के कारणों की जांच कर रही है। कार चला रहे युवक की पहचान, उसकी उम्र और हादसे की वास्तविक परिस्थितियों की पुष्टि जांच के बाद ही हो सकेगी। वहीं, घायल का इलाज सिम्स अस्पताल में जारी है।

Related Articles

Back to top button