बिलासपुर

नवयुवक दुर्गोत्सव समिति : गोलबाजार में मां शेरावाली का भव्य आगमन, शोभायात्रा में उमड़ा जनसैलाब

बिलासपुर। नवरात्रि की शुरुआत पर मंगलवार को गोलबाजार स्थित नवयुवक दुर्गोत्सव समिति की ओर से मां शेरावाली के भव्य आगमन शोभायात्रा का आयोजन किया गया। तितलीनुमा माई की बगिया पर सवार होकर जब मातारानी पंडाल पहुंचीं, तो पूरा शहर जयकारों से गूंज उठा।

Advertisement

शोभायात्रा में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी और पूरा मार्ग आकर्षक रोशनी से जगमगा उठा। उज्जैन से बुलाए गए डमरु बाजा दल की ताल, रायपुर से आए स्केटिंग कलाकार की रंगोली और जीवंत झांकियों ने लोगों को बांधे रखा। खास आकर्षण रहे—रानी लक्ष्मीबाई की झांकी, 15 फीट के कछुए पर मां लक्ष्मी की झांकी, राजनांदगांव के दो शेर और पिंजरे में हनुमान।

Advertisement

धार्मिकता और मनोरंजन का संगम दिखा—जहां मेरठ की राधा-कृष्ण व काली माता-शिवजी का नृत्य मंत्रमुग्ध कर रहा था, वहीं कानपुर की नाचने वाली घोड़ी, गोरिला और तारक मेहता के जेठा-दया का अंदाज लोगों का ध्यान खींच रहा था।

चार घंटे की यात्रा के बाद शोभायात्रा शास्त्री मैदान पहुंची, जहां प्रसिद्ध जसगीत गायिका अल्का चंद्राकर ने भजनों की प्रस्तुति दी और 501 दीपों से महाआरती की गई। इसके बाद देवी को पारंपरिक ढंग से सजे गोलबाजार पंडाल में लाया गया। यहां षष्ठी से चार दिनों तक धार्मिक कार्यक्रमों का आयोजन होगा।

Related Articles

Back to top button