बिलासपुर

अश्लील वीडियो वायरल करने की धमकी देकर शिक्षिका से ₹76,500 की साइबर ठगी

(भूपेंद्र सिंह राठौर) : बिलासपुर में साइबर ठगों ने एक शिक्षिका को अश्लील वीडियो वायरल करने और एफआईआर दर्ज कराने की धमकी देकर 76 हजार 500 रुपये की ठगी कर ली। डरी-सहमी शिक्षिका ने ठगों के झांसे में आकर किस्तों में ऑनलाइन रकम ट्रांसफर कर दी। मामले में सिविल लाइन थाना पुलिस ने अपराध दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Advertisement

जानकारी के मुताबिक ठग ने खुद को अधिकारी बताकर शिक्षिका से संपर्क किया और उन पर अश्लील वीडियो देखने का आरोप लगाया। इसके बाद वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल करने और पुलिस केस दर्ज कराने की धमकी देकर लगातार दबाव बनाया। डर के कारण शिक्षिका ने अलग-अलग किस्तों में कुल 76 हजार 500 रुपये ऑनलाइन ट्रांसफर कर दिए।

Advertisement

बाद में ठगी का एहसास होने पर शिक्षिका ने साइबर पोर्टल पर शिकायत दर्ज कराई। त्वरित कार्रवाई के चलते 28 हजार 993 रुपये की राशि होल्ड कर दी गई। फिलहाल सिविल लाइन थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर साइबर ठगों की तलाश शुरू कर दी है और लोगों से ऐसी धमकियों से घबराने के बजाय तुरंत पुलिस और साइबर हेल्पलाइन से संपर्क करने की अपील की है।

Related Articles

Back to top button