दुर्ग

बीएसपी स्क्रैप चोरी गिरोह पर पुलिस का शिकंजा, 2 और आरोपी गिरफ्तार, अब तक 15 गिरफ्तार

भिलाई स्टील प्लांट से करोड़ों रुपये के लौह स्क्रैप की संगठित चोरी के मामले में दुर्ग पुलिस को एक और बड़ी सफलता मिली है। पुरानी भिलाई थाना पुलिस ने मामले में बीएसपी के दो अन्य कर्मचारियों को गिरफ्तार किया है। इसके साथ ही इस हाई-प्रोफाइल स्क्रैप चोरी कांड में अब तक कुल 15 आरोपियों की गिरफ्तारी हो चुकी है।

Advertisement

पुलिस के मुताबिक, आरोपी पिछले चार से पांच महीनों से फ्लू डस्ट के परिवहन की आड़ में बीएसपी का लौह स्क्रैप चोरी कर अवैध रूप से इकट्ठा कर रहे थे। जांच के दौरान ए.के. ट्रेडर्स परिसर से करीब 250 टन लौह प्लेट, बीम और अन्य स्क्रैप के साथ हाईवा, ट्रक, जेसीबी, हाईड्रा और अन्य मशीनें जब्त की गईं। जब्त संपत्ति की कुल कीमत करीब 3 करोड़ 22 लाख रुपये आंकी गई है।

Advertisement

विवेचना के दौरान बीएसपी कर्मचारी हिमांशु भूषण मलिक और मनोज कुमार देवांगन की संलिप्तता सामने आने पर दोनों को गिरफ्तार किया गया। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच जारी है और फरार आरोपियों की तलाश की जा रही है। साथ ही आम लोगों से चोरी और अवैध कारोबार से जुड़ी किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तत्काल पुलिस को देने की अपील की गई है।

Related Articles

Back to top button