छत्तीसगढ़

बोधघाट थाना बना छत्तीसगढ़ का सर्वश्रेष्ठ पुलिस थाना, गृह मंत्रालय ने राष्ट्रीय स्तर पर किया सम्मानित

छत्तीसगढ़ और बस्तर पुलिस के लिए गर्व का पल है। भारत सरकार के गृह मंत्रालय ने वर्ष 2025 की वार्षिक पुलिस थाना रैंकिंग में बस्तर के बोधघाट थाना को छत्तीसगढ़ का “सर्वश्रेष्ठ पुलिस थाना” घोषित किया है। यह पहली बार है जब बस्तर संभाग के किसी थाना को यह प्रतिष्ठित राष्ट्रीय सम्मान मिला है।

Advertisement

गृह मंत्रालय देशभर के पुलिस थानों का मूल्यांकन अपराध नियंत्रण, अनुसंधान की गुणवत्ता, सामुदायिक पुलिसिंग, जनसहभागिता, नागरिक-अनुकूल सेवाओं, नवाचार और समग्र कार्य निष्पादन जैसे कई महत्वपूर्ण मानकों पर करता है। इन सभी पैमानों पर उत्कृष्ट प्रदर्शन के आधार पर बोधघाट थाना ने यह उपलब्धि हासिल की है।

Advertisement

सम्मान समारोह में तत्कालीन और वर्तमान थाना प्रभारियों को प्रशस्ति-पत्र प्रदान किया गया। पुलिस अधीक्षक शलभ कुमार सिन्हा ने इसे बोधघाट थाना के अधिकारियों और कर्मचारियों की वर्षों की मेहनत, अनुशासन और जनसेवा का परिणाम बताया। बस्तर पुलिस ने कहा कि यह सम्मान पूरे पुलिस बल को भविष्य में भी नागरिक-केंद्रित और उत्कृष्ट पुलिसिंग के लिए प्रेरित करता रहेगा।

Related Articles

Back to top button