छत्तीसगढ़

आज कुछ क्षेत्रों में बारिश के साथ ओलावृष्टि के आसार, तीन से चार डिग्री गिरेगा तापमान..

Advertisement

रायपुर :  प्रदेश में मौसम का मिजाज रविवार से बदलने वाला है। मौसम विभाग के अनुसार प्रदेश के विभिन्न क्षेत्रों में रविवार को अंधड़ के साथ बारिश होने व ओलावृष्टि की संभावना है।

Advertisement

इसके साथ ही अगले तीन दिनों में अधिकतम तापमान में दो से चार डिग्री सेल्सियस की गिरावट की संभावना है। शनिवार को प्रदेश भर में तिल्दा सर्वाधिक गर्म रहा और एआरजी तिल्दा का अधिकतम तापमान 37.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

वहीं रायपुर का अधिकतम तापमान 35.8 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 23.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। अधिकतम तापमान सामान्य से एक डिग्री ज्यादा और न्यूनतम तापमान सामान्य से तीन डिग्री ज्यादा रहा। शनिवार को रायपुर सहित प्रदेश भर में मौसम शुष्क रहा और कुछ क्षेत्रों में आंशिक रूप से बादल छाए रहे।


मौसम विज्ञानी एचपी चंद्रा ने बताया कि द्रोणिका के प्रभाव से मौसम का मिजाज बदल रहा है। रविवार को प्रदेश के विभिन्न क्षेत्रों में अंधड़ के साथ बारिश के आसार है। अधिकतम तापमान में गिरावट की संभावना बनी हुई है तथा वर्षा का क्षेत्र मध्य छत्तीसगढ़ रहेगा। 17 से लेकर 19 मार्च तक प्रदेश का मौसम का ऐसा ही रहेगा।

रविवार 17 मार्च को जशपुर,सरगुजा, रायगढ़, जांजगीर, कोरबा, बिलासपुर, बलौदाबाजार, महासमुंद, रायपुर, गरियाबंद, धमतरी, कोंडागांव, कांकेर, बालोद, दुर्ग, बेमेतरा,रायपुर में तेज अंधड़ के साथ बादल भी गरजेंगे।


साथ ही सोमवार 18 मार्च को भी बलरामपुर, सरगुजा, जशपुर, रायगढ़, जांजगीर, मुंगेली, बिलासपुर, कोरबा, कोरिया, कबीरधाम सहित कई क्षेत्रों में अंधड़ चलने व बादल गरजने की संभावना है। दुर्ग, राजनांदगांव में ओलावृष्टि की संभावना

रविवार को को ही दुर्ग, राजनांदगांव, कबीरधाम, मुंगेली, बेमेतरा जिलाके कुछ क्षेत्रों में तेज अंधड़ व बादल गरजने के साथ ही ओला भी गिर सकता है। इसी तरह सोमवार 18 मार्च को भी कोरबा व बिलासपुर जिले के कुछ क्षेत्रों में तेज अंधड़ के साथ बादल गरजने व ओला गिरने की संभावना है।

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button