बिलासपुर
सेंदरी रेत घाट के पास आकाशीय बिजली की चपेट में आने से बुजुर्ग की मौत

(आशीष मौर्य संपादक) : बिलासपुर। जिले के सेंदरी रेत घाट के पास एक बड़ा हादसा सामने आया है, जहाँ आकाशीय बिजली (गाज) गिरने से एक 70 वर्षीय बुजुर्ग की मौके पर ही मौत हो गई।मिली जानकारी के अनुसार, ग्राम नर्तु निवासी धर्म लाल यादव पिता केला राम यादव, उम्र 70 वर्ष सेंदरी रेत घाट के पास मौजूद थे, इसी दौरान अचानक मौसम बदला और तेज कड़कड़ाहट के साथ आकाशीय बिजली सीधे उन पर आ गिरी। गाज की चपेट में आने से बुजुर्ग ने मौके पर ही दम तोड़ दिया।
घटना की सूचना मिलते ही आसपास के लोगों में हड़कंप मच गया। मामले की जानकारी कोनी पुलिस को दे दी गई है, जिसके बाद पुलिस आगे की वैधानिक कार्रवाई और शव के पोस्टमार्टम की तैयारी में जुट गई है। इस दुखद हादसे के बाद से ग्राम निरतु और आसपास के क्षेत्र में शोक की लहर है।




