बिलासपुर

दगोरी शराब भट्टी में ड्यूटी के दौरान शराब पीने का वीडियो वायरल, सेल्समैन की कार्यशैली पर उठे सवाल

(धीरेन्द्र मेहता) : बिलासपुर/बिल्हा। बिल्हा क्षेत्र के दगोरी स्थित शराब भट्टी से एक वीडियो सामने आया है, जो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में शराब भट्टी का एक सेल्समैन, जिसकी पहचान टिकेश कौशल के रूप में बताई जा रही है, ड्यूटी के दौरान अहाता में बैठकर कथित रूप से शराब का सेवन करता दिखाई दे रहा है। बताया जा रहा है कि मौके पर मौजूद किसी व्यक्ति ने इसका वीडियो बना लिया, जो अब चर्चा का विषय बना हुआ है।

Advertisement

वायरल वीडियो के सामने आने के बाद शराब भट्टी में कर्मचारियों की कार्यशैली और अनुशासन पर सवाल उठने लगे हैं। यदि जांच में वीडियो सही पाया जाता है, तो यह सेवा नियमों के उल्लंघन और ड्यूटी के दौरान गंभीर लापरवाही का मामला हो सकता है।

Advertisement

फिलहाल इस मामले में आबकारी विभाग या संबंधित अधिकारियों की ओर से कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया गया है। अब सभी की नजर इस बात पर है कि वायरल वीडियो की जांच के बाद संबंधित अधिकारियों द्वारा क्या कार्रवाई की जाती है।

Related Articles

Back to top button