बिलासपुर

छत्तीसगढ़ की बिजली व्यवस्था को मिली नई ताकत, मुंगेली-तखतपुर ट्रांसमिशन लाइन चार्जिंग से 78 गांवों को मिलेगा लाभ

(भूपेंद्र सिंह राठौर) : छत्तीसगढ़ की ऊर्जा प्रणाली को और अधिक सशक्त बनाने की दिशा में एक और महत्वपूर्ण उपलब्धि दर्ज की गई है। मंगलवार 15 अप्रैल शाम राज्य की बिजली व्यवस्था को मजबूती प्रदान करने वाली महत्वपूर्ण ट्रांसमिशन परियोजनाओं का सफल चार्जिंग कार्य संपन्न हुआ।

Advertisement

इस चार्जिंग के अंतर्गत तीन प्रमुख ट्रांसमिशन तत्वों को जोड़ा गया है 220/132 केवी सबस्टेशन मुंगेली से 132/33 केवी सबस्टेशन तखतपुर तक द्वितीय सर्किट ट्रांसमिशन लाइन को सफलतापूर्वक चार्ज किया गया है। इस लाइन की कुल रूट लंबाई है 36.2 किलोमीटर और इस परियोजना पर कुल 6.87 करोड़ रुपये की लागत आई है। इस ट्रांसमिशन लाइन के चालू होने से 78 ग्रामीण क्षेत्रों को लाभ प्राप्त होगा। इससे न सिर्फ क्षेत्रीय विद्युत आपूर्ति में सुधार आएगा, बल्कि वोल्टेज प्रोफाइल में भी स्थायित्व सुनिश्चित होगा।

Advertisement

दूसरा और तीसरा इस द्वितीय सर्किट लाइन को सुचारू रूप से जोड़ने हेतु 220/132 केवी एसएस मुंगेली में एक फीडर बे और 132/33 केवी एसएस तखतपुर परियोजना में एक फीडर बे का निर्माण एवं चार्जिंग भी सफलतापूर्वक संपन्न किया गया। इस चार्जिंग कार्यक्रम में महत्वपूर्ण अधिकारियों की गरिमामयी उपस्थिति रही, जिनमें प्रमुख रूप से श्रीमती के. घाटे, कार्यपालक निदेशक, सबस्टेशन, सीएसपीटीसीएल बिलासपुर,
तथा इंजी. एस. के. दुबे, एडिशनल चीफ इंजीनियर, उपस्थित रहे। इसके अतिरिक्त इस अवसर पर एसई गौतम केनार, सीनियर इंजीनियर सबस्टेशन बिलासपुर,
ईई जी.आर. जायसवाल, इंजी. सफात खान, इंजी.
तमेश्वर सिंह, इंजी. जे.एल. उरांव,एई गजेन्द्र सोनी,
वर्सा कुर्रे, बजरंग विश्वकर्मा, और मोहन देवांगन सहित अन्य सीएसपीटीसीएल अधिकारीगण उपस्थित रहे।
इन ट्रांसमिशन उपक्रमों से जुड़ी यह उपलब्धि छत्तीसगढ़ स्टेट पावर ट्रांसमिशन कंपनी लिमिटेड (CSPTCL) की प्रतिबद्धता को दर्शाती है कि हर ग्रामीण और शहरी क्षेत्र तक अविरल, सशक्त और भरोसेमंद विद्युत आपूर्ति सुनिश्चित की जाए।इस अवसर पर अधिकारियों ने आशा जताई कि आगामी समय में इस तरह की परियोजनाएं और तेज़ी से आगे बढ़ेंगी, जिससे छत्तीसगढ़ की ऊर्जा संरचना देश में एक उदाहरण बन सके।

Related Articles

Back to top button