जांजगीर-चाम्पा

पामगढ़ चक्काजाम : सड़क पर जला चूल्हा, आंदोलनकारियों ने कहा – ‘यहीं बनेगा सभी का भोजन’

जांजगीर-चांपा जिले के पामगढ़ में सड़क निर्माण की मांग को लेकर जारी आंदोलन अब नए चरण में पहुंच गया है। पिछले पांच दिनों से आमरण अनशन पर बैठे ग्रामीणों के चक्काजाम के बीच अब आंदोलनकारियों ने सड़क पर ही चूल्हा जला दिया है। उनका कहना है कि जब तक सड़क निर्माण शुरू नहीं होगा, तब तक आंदोलन यहीं से चलेगा और सभी प्रदर्शनकारियों का भोजन भी सड़क पर ही बनेगा।

Advertisement

मूसलाधार बारिश के बावजूद महिलाएं, स्कूली बच्चे, बुजुर्ग और युवा बड़ी संख्या में आंदोलन में डटे हुए हैं। महिलाओं ने आंदोलन की कमान संभाल रखी है और प्रशासन व सरकार के खिलाफ लगातार नारेबाजी की जा रही है। ग्रामीणों का आरोप है कि बलौदाबाजार मार्ग की सड़क पिछले 15 वर्षों से बदहाल है, लेकिन बार-बार मांग के बावजूद अब तक निर्माण कार्य शुरू नहीं किया गया।

Advertisement

 

आंदोलनकारियों ने साफ चेतावनी दी है कि सड़क निर्माण की ठोस घोषणा और काम शुरू होने तक न आमरण अनशन खत्म होगा, न चक्काजाम हटेगा और न ही सड़क पर जला चूल्हा बुझेगा। वहीं मौके पर भारी पुलिस बल तैनात है और प्रशासन पूरे घटनाक्रम पर नजर बनाए हुए है।

Related Articles

Back to top button