Uncategorized

डबल दामो में बेचा जा रहा खाद, किसान परेशान, कांग्रेस ने एसडीएम से की शिकायत

(हिमांशु लाल) : लोरमी-कृषि केन्द्र दुकानो में खाद् की जमकर कालाबाजारी की जा रही है, कृषि केन्द्र संचालक किसानो से दोगुना दामो में यूरिया खाद बेचा जा रहा है, साथ ही अन्य खाद शासन से तय मूल्य के आधार से दो गुना तीन गुना दामो में खाद की बिक्री कर रहे है, इसी तारतम्य में नगर के मुंगेली रोड में संचालित कृषि केन्द्र दुकान नितिन कृषि केन्द्र के द्वारा खाद की कालाबाजारी करने की शिकायत एसडीएम लोरमी से की है।

Advertisement

 

Advertisement

कांग्रेस नेता लखन कश्यप ने बताया कि वह 1 जुलाई को यूरिया खाद लेने के लिए मुगेली मार्ग में स्थित नितिन कृषि केन्द्र गया और 5 बोरी यूरिया खाद की मांग की जिसमें संचालक ने 620 रूपये की कीमत से 3100 रूपये मांगे, जिस पर उनके द्वारा विरोध करते हुऐ कहा कि शासकीय राशि 266 रूपये है, जिस पर लेना है तो लो करके विवाद करने लगा। नितिन ट्रेडर्स के संचालक के द्वारा इस प्रकार से किसानो से दोगुना दामो में यूरिया खाद बेच कर जमकर कालाबाजारी किया जा रहा है, संचालक के इस प्रकार के खुलेआम किऐ जा रहे अवैध बिक्री के खिलाफ किसानो ने भी विरोध जताया है और कहा है कि उनके दुकान को सील किया जाये एवं लायसेंस निरस्त किया जाये। साथ ही जितने भी किसानो को यूरिया सहित अन्य खाद बेचा गया है उसका बाकी की राशि वापस किया जाये।

 

इनका कहना है:-शिकायत मिली है, हम लोग किसानो की समस्या को लेकर सजग है, कल जितने भी दुकानो की शिकायत प्राप्त हुई है कार्यवाही किया जायेगा।
अजीत पुजारी, एसडीएम लोरमी

Related Articles

Back to top button