रायपुर

5-स्टार होटल में ठगी….63 हजार का बिल और डेढ़ लाख का लैपटॉप लेकर फरार, देशभर में 181 होटलों को लगा चुका है चूना

रायपुर के होटल हयात में एक शातिर ठग ने होटल प्रबंधन को लाखों रुपये का चूना लगा दिया। आरोपी होटल का 63 हजार 755 रुपये का बिल चुकाए बिना फरार हो गया। इतना ही नहीं, होटल के जरिए किराये पर मंगवाया गया करीब 1 लाख 48 हजार रुपये का लैपटॉप भी अपने साथ ले गया। पुलिस जांच में सामने आया है कि आरोपी देशभर के 181 फाइव-स्टार होटलों को इसी तरह ठग चुका है।

Advertisement

पुलिस के अनुसार तमिलनाडु निवासी विलसेंट जॉन 25 जून को होटल हयात के कमरे नंबर 512 में ठहरा था। उसने काम के लिए लैपटॉप की मांग की, जिस पर होटल ने बाहरी एजेंसी से लैपटॉप मंगवाकर उपलब्ध कराया। 27 जून की सुबह वह बिना चेकआउट किए, होटल का बिल चुकाए और लैपटॉप लौटाए बिना फरार हो गया। मोबाइल नंबर भी बंद मिले, जिसके बाद होटल प्रबंधन ने तेलीबांधा थाने में शिकायत दर्ज कराई।

 

जांच में खुलासा हुआ कि 61 वर्षीय विलसेंट जॉन 1997 से मुंबई, दिल्ली और हैदराबाद समेत देश के 181 फाइव-स्टार होटलों को इसी तरह ठग चुका है। पुलिस रिकॉर्ड के मुताबिक उसे पहले भी दो बार गिरफ्तार कर जेल भेजा जा चुका है। अब तेलीबांधा पुलिस ने धोखाधड़ी का मामला दर्ज कर आरोपी की तलाश तेज कर दी है।

Related Articles

Back to top button