मुंगेली

लोकस्वर की खबर का असर: आगर नदी से खनन कर, अवैध रेत भंडारण पर खनिज विभाग की कार्रवाई, नोटिस चस्पा  

(मनीष नामदेव) : मुंगेली की आगर नदी में अवैध रेत खनन और भंडारण को लेकर लोकस्वर की खबर का असर देखने को मिला है। खबर प्रसारित होने के बाद खनिज विभाग और पुलिस की संयुक्त टीम मौके पर पहुंची और जांच शुरू करते हुए रेत भंडारण स्थल का पंचनामा बनाया तथा संबंधित भू-स्वामी को नोटिस जारी किया।

Advertisement

लोकस्वर ने प्रमुखता से दिखाया था कि लोरमी रोड बायपास पुल के नीचे जेसीबी और ट्रैक्टर के जरिए बिना अनुमति रेत का खनन कर निजी स्थानों पर भंडारण किया जा रहा है। इससे आगर नदी का स्वरूप बिगड़ने के साथ पर्यावरण को भी नुकसान पहुंचने की आशंका जताई गई थी। बरसात के दौरान महंगे दामों पर बिक्री के लिए बड़ी मात्रा में रेत जमा करने का भी मामला सामने आया था।

 

 

खबर के बाद माइनिंग इंस्पेक्टर विक्की दास मानिकपुरी ने बताया कि इलेक्ट्रॉनिक मीडिया से मिली सूचना के आधार पर खनिज विभाग और पुलिस ने संयुक्त जांच की है। मौके पर पंचनामा तैयार कर नोटिस चस्पा किया गया है और संबंधित भू-स्वामी से रेत भंडारण के वैध दस्तावेज प्रस्तुत करने को कहा गया है। फिलहाल विभाग दस्तावेजों का परीक्षण कर रहा है और जांच के बाद आगे की वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।

Related Articles

Back to top button