युवा कांग्रेस चुनाव से पहले सोनू शर्मा की पोस्ट चर्चा में, लिखा– आगे का फैसला हमारे राम करेंगे

छत्तीसगढ़ युवा कांग्रेस के संगठनात्मक चुनाव से पहले प्रदेश महासचिव सोनू शर्मा जसमीत की एक सोशल मीडिया पोस्ट राजनीतिक गलियारों में चर्चा का विषय बन गई है। प्रदेशाध्यक्ष पद की हाई परफॉर्मेंस सूची में नाम आने के बाद उन्होंने शीर्ष नेतृत्व का आभार जताते हुए एक ऐसा संदेश लिखा, जिस पर अब अलग-अलग राजनीतिक मायने निकाले जा रहे हैं।
सोनू शर्मा ने अपनी पोस्ट में पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल को टैग करते हुए लिखा, “आगे का फैसला हमारे राम करेंगे…”। इसके साथ ही उन्होंने यह भी लिखा, “मौका मिलेगा तो लंका ढहा देंगे।” पोस्ट सामने आते ही कांग्रेस के भीतर और राजनीतिक हलकों में इसकी चर्चा तेज हो गई।
हालांकि, सोनू शर्मा ने अपनी पोस्ट में यह स्पष्ट नहीं किया है कि “लंका” और “रावण” से उनका आशय किससे है। ऐसे में इस पोस्ट को लेकर अलग-अलग कयास लगाए जा रहे हैं। फिलहाल इस मामले में न तो सोनू शर्मा की ओर से कोई अतिरिक्त स्पष्टीकरण आया है और न ही कांग्रेस संगठन या भूपेश बघेल की ओर से कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया सामने आई है।




