भिलाई

कोचिंग सेंटरों पर प्रशासन का शिकंजा, फायर सेफ्टी में लापरवाही पर 4 संस्थान सील

उत्तर प्रदेश की राजधानी में हुए कोचिंग अग्निकांड के बाद छत्तीसगढ़ में भी प्रशासन अलर्ट मोड पर है। भिलाई के न्यू सिविक सेंटर स्थित कोचिंग संस्थानों में पुलिस और फायर विभाग ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए फायर ऑडिट शुरू किया। जांच में गंभीर खामियां मिलने पर चार बड़े कोचिंग सेंटरों को सील कर दिया गया।भिलाई, जिसे एजुकेशन हब के रूप में जाना जाता है, वहां बुधवार शाम और गुरुवार सुबह दुर्ग फायर विभाग और पुलिस की टीम ने कई कोचिंग संस्थानों का निरीक्षण किया। जांच के दौरान कई जगहों पर फायर सेफ्टी उपकरणों की कमी, वेंटिलेशन की खराब व्यवस्था और आपातकालीन निकास मार्गों का अभाव पाया गया।

Advertisement

निरीक्षण में गंभीर लापरवाही सामने आने के बाद प्रशासन ने वेदांत, मोशन, रामा और सीएडी कोचिंग सेंटर को सील कर दिया। अधिकारियों के मुताबिक इन संस्थानों में सुरक्षा मानकों का पालन नहीं किया जा रहा था, जिससे किसी भी आपात स्थिति में छात्रों की जान खतरे में पड़ सकती थी।कार्रवाई के दौरान एसडीआरएफ और अग्निशमन विभाग के कमांडेंट नागेंद्र कुमार सिंह ने सुरक्षा मानकों को लेकर गंभीर चिंता जताई और संबंधित संस्थानों को नोटिस जारी किया। इस दौरान भिलाई नगर पुलिस अधीक्षक सत्यप्रकाश तिवारी और थाना प्रभारी जितेंद्र वर्मा भी मौजूद रहे। प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि सुरक्षा नियमों की अनदेखी करने वाले संस्थानों पर आगे भी सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।

Related Articles

Back to top button