भिलाई
स्पा में चल रहे सेक्स रैकेट का भंडाफोड़, महिला संचालिका समेत 5 गिरफ्तार

भिलाई के प्रतिष्ठित इलाके में स्थित ‘अगम स्पा’ में सेक्स रैकेट का भंडाफोड़ हुआ है। स्मृति नगर चौकी और महिला रक्षा टीम की संयुक्त कार्रवाई में रविवार देर रात जुनवानी रोड स्थित VR टावर के सेकंड फ्लोर पर छापा मारा गया।
कार्रवाई के दौरान स्पा की महिला संचालिका प्रिया सिंह सहित पांच लोगों को गिरफ्तार किया गया। सभी आरोपियों के पास से पुलिस ने आपत्तिजनक सामग्री, मोबाइल फोन और संदिग्ध नंबर जब्त किए हैं।
प्रिया सिंह कोहका की निवासी है और मूल रूप से पश्चिम बंगाल की रहने वाली है। गिरफ्तार अन्य आरोपियों में स्वतंत्र द्विवेदी, राहुल चौधरी, विकास गेंद्रे और धर्मसिंह कोबरा गड़े शामिल हैं। पुलिस को इस स्पा में अवैध गतिविधियों की सूचना काफी समय से मिल रही थी, जिसकी पुष्टि के बाद यह कार्रवाई की गई।




