मुंगेली

मुंगेली की स्वास्थ्य सेवाओं की संभागीय संयुक्त संचालक ने की सराहना

(मनीष नामदेव) : मुंगेली – स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग की संभागीय संयुक्त संचालक,स्वास्थ्य सेवायें बिलासपुर डाॅ गायत्री बांधी द्वारा मुंगेली जिले के स्वास्थ्य केन्द्रों और जिला अस्पताल का औचक निरीक्षण कर प्रदाय की जा रही स्वास्थ्य सेवाओं को परखा और स्वास्थ्य योजनाओं की प्रगति की समीक्षा व आवश्यक निर्देश दिये ।

Advertisement

डाॅ गायत्री बांधी सबसे पहले प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र दशरंगपुर पहुंची और अस्पताल के लेबर रूम, वेक्सीन स्टोरेज, दवा स्टोर, पट्टी बधान कक्ष, प्रसूति वार्ड, योगा पटल, शौचालय के साफ सफाई आदि का निरीक्षण किया और अस्पताल के रजिस्टर्स और अन्य दस्तावेजीकरण का अवलोकन किया ।डाॅ बांधी प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र दशरंगपुर की प्रभारी चिकित्सा अधिकारी डाॅ. मिनाक्षी बंजारे के अस्पताल के रख रखाव और नेतृत्व , कार्यव्यवहार और स्वास्थ्य कार्यक्रमों के संबंध में विस्तृत जानकारी रखने के लिये बधाई दी । जिसके उपरांत डाॅ बांधी प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र सेतगंगा पहुंची जहां अस्पताल का निरीक्षण करने उपरांत सभी महत्वपूर्ण दस्तावेजों का अवलोकन किया । उन्होने सेतगंगा के फार्मासिस्ट श्री के कामकाज और नाॅलेज की तारीफ की और स्थानीय आरएमए को कामकाज और विभागीय योजनाओं की कम जानकारी होने पर काम में सुधार लाने के लिये चेतावनी दी।

 

इसके उपरांत ज्वाइंट डायरेक्टर डाॅ बांधी ने जिला अस्पताल मुंगेली के अस्पताल के विभिन्न वार्डों, ओपीडी, अटल आरोग्य लैब, रेडियोलाॅजी, स्कैन एवं एक्सरे यूनिट, डेंटल यूनिट, डायलिसिस यूनिट, सिकल सेल यूनिट, ब्लड बैंक, दवा वितरण कक्ष, इमरजेंसी तथा अन्य आवश्यक इकाइयों का भ्रमण कर अवलोकन कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया।

इसके उपरांत जिला अस्पताल के सभाकक्ष में सीएमएचओ कार्यालय और जिला अस्पताल के चिकित्सकीय और नर्सिंग स्टाफ का संयुक्त बैडक लिया । बैठक में डाॅ बांधी नः नियमित रूप से समय पर आधारबेस अटेंडेंस, नेक्स्ट जेन ऐन्ट्री, आयुष्मान भारत योजना, आभा आईडी, आरसीएच 2.0, मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य सेवाएं, टीकाकरण कार्यक्रम, गैर-संचारी रोग नियंत्रण कार्यक्रम, मौसमी बीमारी तथा अन्य जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी ली एवं योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन पर विशेष जोर दिया । उन्होने शत प्रतिशत अधिकारी एवं कर्मचारियों का आधार बेस अटेंडेंस सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

 

डॉ. बाँधी ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने के लिए योजनाओं का बेहतर क्रियान्वयन सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने अस्पताल में आने वाले मरीजों को गुणवत्तापूर्ण एवं समयबद्ध उपचार उपलब्ध कराने, दवाओं की पर्याप्त उपलब्धता बनाए रखने तथा स्वच्छता एवं संक्रमण नियंत्रण संबंधी मानकों का कड़ाई से पालन करने के निर्देश दिए।

 

बैठक में स्वास्थ्य योजनाओं की प्रगति, लक्ष्य प्राप्ति की स्थिति तथा क्षेत्र में स्वास्थ्य सेवाओं के विस्तार को लेकर चर्चा की गई। उन्होंने अधिकारियों से कहा कि निर्धारित लक्ष्यों की प्राप्ति के लिए नियमित मॉनिटरिंग की जाए तथा योजनाओं के क्रियान्वयन में आने वाली समस्याओं का त्वरित निराकरण किया जाए। डाॅ बांधी ने जिला अस्पताल और सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सरगांव में डीएमएफ से स्त्री रोग विशेषज्ञ चिकित्सक, ऐनेस्थेसिया विशेषज्ञ और अस्थीरोग विशेषज्ञ की नियुक्ति हेत कलेक्टर महोदय से समन्वय कर नियुक्ति हेतु प्रयास करने के निर्देश दिये ।भ्रमण और समीक्षा के दौरान संभागीय कार्यक्रम अधिकारी डॉ. रविशंकर प्रसाद देवांगन भी उपस्थित थे।

 

इस अवसर पर मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ शीला साहा, जिला कार्यक्रम प्रबंधक राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन डॉ. गिरीश कुर्रे, सिविल सर्जन-सह-मुख्य अस्पताल अधीक्षक डॉ एमके राय, जिला टीकाकरण अधिकारी डॉ. कमलेश कुमार, जिला क्षय नियंत्रण अधिकारी डाॅ सुदेश रात्रे, बीएमओ डाॅ जीएस दाऊ और डाॅ अमित लाल, जिला चिकित्सालय के आरएमओ डॉ. संदीप पाटिल, अस्पताल प्रबंधक सुरभि केशरवानी, समस्त खंड चिकित्सा अधिकारी, समस्त विकासखंड कार्यक्रम प्रबंधक सहित स्वास्थ्य विभाग के विभिन्न अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button