बिलासपुर

कोयला लदे ट्रेलर के नीचे दबकर दो सगे भाइयों की मौत….

(भूपेंद्र सिंह राठौर) : बिलासपुर के बेलतरा हाईवे पर गुरुवार को एक दर्दनाक सड़क हादसे में दो सगे भाइयों की मौके पर ही मौत हो गई। तेज रफ्तार कोयला लदा ट्रेलर अनियंत्रित होकर पलट गया, जिसकी चपेट में बाइक सवार दोनों भाई आ गए। हादसे के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई और परिवार में मातम छा गया।

Advertisement

जानकारी के मुताबिक संदीप रजक और प्रदीप रजक बाइक से काम खत्म कर अपने घर लौट रहे थे। इसी दौरान बेलतरा हाईवे पर तेज रफ्तार से जा रहा कोयले से भरा ट्रेलर अचानक अनियंत्रित होकर सड़क पर पलट गया। ट्रेलर के नीचे दोनों भाई दब गए, जिससे उनकी मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई।

 

हादसे की सूचना मिलते ही रतनपुर पुलिस मौके पर पहुंची और राहत-बचाव कार्य शुरू कराया। प्रारंभिक जांच में ट्रेलर की तेज रफ्तार हादसे की मुख्य वजह मानी जा रही है। एक ही परिवार के दो कमाऊ बेटों की असमय मौत से पूरे बेलतरा क्षेत्र में शोक की लहर है, जबकि पुलिस मामले की विस्तृत जांच में जुटी हुई है।

Related Articles

Back to top button