दुर्ग

भीषण सड़क हादसा, ट्रेलर की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत, बाइक में लगी आग

दुर्ग जिले में नेशनल हाईवे-53 पर एक दर्दनाक सड़क हादसे में बाइक सवार युवक की मौके पर ही मौत हो गई। हादसा इतना भीषण था कि ट्रेलर की टक्कर के बाद बाइक की पेट्रोल टंकी फट गई और मोटरसाइकिल आग की चपेट में आकर पूरी तरह जलकर खाक हो गई।

Advertisement

जानकारी के अनुसार मोहन नगर थाना क्षेत्र के दुर्ग-राजनांदगांव बाईपास पर तेज रफ्तार ट्रेलर ने बाइक क्रमांक CG 07 CV 3947 को टक्कर मार दी। टक्कर के बाद बाइक में आग लग गई और बाइक सवार युवक ने घटनास्थल पर ही दम तोड़ दिया। बताया जा रहा है कि युवक बाइक पर अकेला सवार था।

हादसे के बाद ट्रेलर क्रमांक JH 05 DS 0514 का चालक वाहन छोड़कर मौके से फरार हो गया। सूचना मिलते ही पुलिस और NHAI की टीम घटनास्थल पर पहुंची तथा शव को पोस्टमार्टम के लिए मॉर्चरी भेजा गया। पुलिस मामले की जांच में जुटी है और फरार चालक की तलाश की जा रही है।

Related Articles

Back to top button