तालाब में डूबने से दो सगे भाइयों की मौत….

(भूपेंद्र सिंह राठौर) : बिलासपुर के सीपत थाना क्षेत्र के नरगोड़ा गांव में एक दर्दनाक हादसे ने पूरे इलाके को गमगीन कर दिया। तालाब में डूबने से दो सगे मासूम भाइयों की मौत हो गई। मृतकों की पहचान ऋषभ खरे और रितेश खरे के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि दोनों बच्चे तालाब में नहाने गए थे।
नहाने के दौरान दोनों बच्चे गहरे पानी में चले गए और डूबने लगे। आसपास मौजूद ग्रामीणों ने उन्हें बाहर निकालने की कोशिश की, लेकिन तब तक काफी देर हो चुकी थी। बच्चों को बचाया नहीं जा सका। घटना की सूचना मिलते ही सीपत पुलिस मौके पर पहुंची और आवश्यक कार्रवाई शुरू की।
जानकारी के अनुसार परिवार हाल ही में अपने दादा के दशकर्म कार्यक्रम में शामिल होने दिल्ली से गांव लौटा था। एक सप्ताह के भीतर परिवार पर यह दूसरा बड़ा दुख टूट पड़ा है। पुलिस ने मर्ग कायम कर मामले की जांच शुरू कर दी है, जबकि गांव में शोक का माहौल है।




