छत्तीसगढ़

जब नन्हीं चिड़िया बनी रक्षक, शिकारी ईगल को खदेड़ने का दुर्लभ वीडियो कैमरे में कैद

धमतरी के सीतानदी-उदंती टाइगर रिजर्व से एक बेहद दुर्लभ और रोमांचक वीडियो सामने आया है। वीडियो में फ्लाई कैचर और व्हाइट ब्रॉड फैंटेल नाम की छोटी चिड़ियां एक बड़े शिकारी पक्षी क्रेस्टेड सर्पेंट ईगल पर लगातार हमला करती दिखाई दे रही हैं।

Advertisement

चिड़ियां बार-बार ईगल के सिर के पास उड़कर उस पर झपट्टा मारती हैं और फिर तेजी से दूर निकल जाती हैं। यह क्रम कई बार दोहराया जाता है।वन्यजीव विशेषज्ञों के मुताबिक, छोटे पक्षी अपने अंडों और बच्चों को बचाने के लिए शिकारी पक्षियों के खिलाफ ऐसी रणनीति अपनाते हैं। इस व्यवहार को वैज्ञानिक भाषा में “मोबिंग” कहा जाता है।

Advertisement

सीतानदी-उदंती टाइगर रिजर्व से सामने आया यह दुर्लभ दृश्य प्रकृति में मातृत्व और सुरक्षा की अद्भुत मिसाल पेश करता है।

Related Articles

Back to top button