छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़ में बदलेगा मौसम का मिजाज, आंधी-तूफान और बारिश के आसार, तापमान में गिरावट की संभावना

(भूपेंद्र सिंह राठौर) : छत्तीसगढ़ में मौसम ने एक बार फिर करवट ली है। 21 मई से अगले 3 दिनों तक पूरे क्षेत्र में मध्यम वर्षा के साथ तेज आंधी-तूफान की गतिविधियाँ तेज होने जा रही हैं।

Advertisement

मौसम विभाग के अनुसार, अगले 24 घंटों के दौरान अधिकतम तापमान में किसी खास परिवर्तन की संभावना नहीं है। लेकिन उसके बाद, तापमान में गिरावट दर्ज की जा सकती है। अनुमान है कि अगले तीन दिनों में प्रदेश में पारा 2 से 4 डिग्री सेल्सियस तक गिर सकता है। प्रदेश के एक-दो स्थानों पर हल्की से मध्यम वर्षा दर्ज की गई है। दुर्ग में अधिकतम तापमान 41.6 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया, वहीं अंबिकापुर में न्यूनतम तापमान 23.7 डिग्री सेल्सियस रहा।

Advertisement

अगले 4-5 दिनों के भीतर केरल में मानसून के आगमन के लिए परिस्थितियाँ अनुकूल बन रही हैं। दक्षिण अरब सागर, मालदीव, कोमोरिन, लक्षद्वीप, तमिलनाडु और बंगाल की खाड़ी के कुछ हिस्सों में भी मानसून के आगे बढ़ने के संकेत मिल रहे हैं। साथ ही, एक पूर्व-पश्चिम द्रोणिका पाकिस्तान से लेकर उत्तरी बांग्लादेश तक बनी हुई है, जो मौसमी गतिविधियों को और सक्रिय बना रही है। वहीं, बंगाल की खाड़ी पर बना ऊपरी हवा का चक्रवाती परिसंचरण अब दक्षिण आंध्र प्रदेश और उत्तरी तमिलनाडु से सटे क्षेत्र में सक्रिय है।

प्रदेश के एक-दो स्थानों पर हल्की से मध्यम वर्षा की संभावना है। कुछ स्थानों पर मेघ गर्जन के साथ 50 से 60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएँ चल सकती हैं। लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी गई है। दो दिन बाद प्रदेश के कई हिस्सों में गरज-चमक के साथ तेज हवाएँ और हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है।

Related Articles

Back to top button