रायगढ़

ऑपरेशन आघात: पुलिस ने डेढ़ करोड़ के गांजा के साथ 3 अंतरराज्यीय तस्करों को किया गिरफ्तार

रायगढ़ पुलिस को नशे के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान “ऑपरेशन आघात” के तहत बड़ी सफलता मिली है। लैलूंगा पुलिस ने उड़ीसा से मध्यप्रदेश ले जाई जा रही करीब 300 किलो गांजा की खेप जब्त कर तीन तस्करों को गिरफ्तार किया है। इस कार्रवाई में पुलिस ने कुल 1 करोड़ 86 लाख रुपये की संपत्ति जब्त की है।

Advertisement

पुलिस को सूचना मिली थी कि उड़ीसा के सोनपुर क्षेत्र से दो सफेद रंग की कारों में गांजा की बड़ी खेप मध्यप्रदेश के अनूपपुर भेजी जा रही है। सूचना के आधार पर एसएसपी शशि मोहन सिंह के निर्देश पर लैलूंगा पुलिस ने विभिन्न मार्गों पर नाकेबंदी की और कटकलिया मार्ग पर संदिग्ध इनोवा क्रिस्टा और एक्सएल-6 वाहन को रोककर जांच की।

Advertisement

जांच के दौरान इनोवा में डबल नंबर प्लेट लगी मिली, जिससे पुलिस का संदेह और बढ़ गया। दोनों वाहनों की तलाशी लेने पर करीब 300 किलो गांजा बरामद हुआ। पुलिस ने गांजा के साथ इनोवा क्रिस्टा, एक्सएल-6 और पांच मोबाइल फोन भी जब्त किए हैं, जिनमें दो आईफोन शामिल हैं।

 

पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि गांजा की खेप मध्यप्रदेश के अनूपपुर जिले में पहुंचाई जानी थी। मामले में एनडीपीएस एक्ट के तहत अपराध दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है। वहीं तस्करी नेटवर्क से जुड़े अन्य आरोपियों की तलाश के लिए रायगढ़ पुलिस की विशेष टीम मध्यप्रदेश रवाना कर दी गई है।

Related Articles

Back to top button