बिलासपुर

संजय गांधी नगर में कांग्रेस का गढ़ बरकरार, शेख आजम ने दर्ज की जीत

(भूपेन्द्र सिंह राठौर) : बिलासपुर नगर निगम के वार्ड क्रमांक 29, संजय गांधी नगर के उपचुनाव में कांग्रेस ने बड़ी जीत दर्ज की है। कांग्रेस प्रत्याशी शेख आजम ने भाजपा उम्मीदवार वी. मधुसूदन राव को 1062 मतों के बड़े अंतर से हराकर जीत हासिल की। परिणाम आने के बाद कांग्रेस कार्यकर्ताओं में उत्साह का माहौल है और जमकर जश्न मनाया गया।

Advertisement

संजय गांधी नगर वार्ड को कांग्रेस का परंपरागत गढ़ माना जाता है। पिछले करीब तीन दशकों से इस वार्ड में कांग्रेस का दबदबा कायम है और एक बार फिर मतदाताओं ने कांग्रेस पर भरोसा जताया है। कांग्रेस प्रत्याशी शेख आजम को वार्ड में व्यापक जनसमर्थन मिला, जबकि भाजपा प्रत्याशी वी. मधुसूदन राव को लगातार तीसरी बार चुनावी हार का सामना करना पड़ा।

Advertisement

उपचुनाव के नतीजे को कांग्रेस ने जनता का विश्वास और संगठन की जीत बताया है। वहीं भाजपा के लिए यह परिणाम आत्ममंथन का विषय माना जा रहा है। चुनाव परिणाम के बाद कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने मिठाइयां बांटी और जीत का जश्न मनाया। वार्ड 29 में कांग्रेस का कब्जा बरकरार, शेख आजम ने 1062 वोटों से दर्ज की जीत।

Related Articles

Back to top button