जांजगीर-चाम्पा

करही गोलीकांड का खुलासा, “ऑपरेशन हंट” में पुलिस को बड़ी सफलता, 3 आरोपी गिरफ्तार

जांजगीर-चांपा जिले के चर्चित करही गोलीकांड मामले में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। करीब एक महीने बाद पुलिस ने “ऑपरेशन हंट” के तहत इस अंधे कत्ल की गुत्थी सुलझाते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस जांच में सामने आया है कि उधारी के पैसे, व्यवसायिक प्रतिस्पर्धा और मृतक आयुष कश्यप के बढ़ते प्रभाव से जलन के चलते हत्या की साजिश रची गई थी।

Advertisement

थाना बिर्रा क्षेत्र के ग्राम करही में 23-24 अप्रैल की दरम्यानी रात तीन नकाबपोश बदमाशों ने घर में घुसकर आयुष कश्यप की गोली मारकर हत्या कर दी थी, जबकि उसके छोटे भाई को गंभीर रूप से घायल कर दिया था। घटना के बाद पूरे इलाके में सनसनी फैल गई थी।

Advertisement

मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस महानिरीक्षक बिलासपुर रेंज रामगोपाल गर्ग के निर्देशन में विशेष जांच टीम गठित की गई। पुलिस ने जांच के दौरान गुजरात, तमिलनाडु, मध्यप्रदेश, उत्तरप्रदेश, ओडिशा, दिल्ली और जम्मू-कश्मीर समेत 7 राज्यों तक दबिश दी।जांच के दौरान 200 से अधिक CCTV फुटेज खंगाले गए, तकनीकी साक्ष्य जुटाए गए और साइबर टीम लगातार सक्रिय रही। “ऑपरेशन हंट” के तहत पुलिस ने हेमंत कुमार बघेल, भूषण बघेल और अमित टंडन को गिरफ्तार किया है।

पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से एक पिस्टल, अतिरिक्त मैगजीन और घटना में प्रयुक्त मोटरसाइकिल बरामद की है। पूछताछ में आरोपियों ने हत्या में अपनी संलिप्तता स्वीकार करते हुए बताया कि मृतक के परिवार से पुराने आर्थिक विवाद चल रहे थे और आयुष कश्यप की बढ़ती आर्थिक स्थिति व प्रभाव से वे जलन महसूस कर रहे थे।

वारदात की रात आरोपियों ने पहले मृतक के पिता के कमरे को बाहर से बंद किया, फिर आयुष कश्यप के कमरे में घुसकर ताबड़तोड़ फायरिंग की। बीच-बचाव करने आए छोटे भाई को भी गोली मार दी गई।फिलहाल पुलिस मामले के मुख्य साजिशकर्ता और अन्य सहयोगियों की तलाश में जुटी हुई है। इस पूरे मामले के खुलासे पर आईजी ने पुलिस टीम को शाबाशी देते हुए पुरस्कार देने की घोषणा की है।

Related Articles

Back to top button