बिलासपुर

अचानक ब्रेक लगने से मासूम बच्ची की मौत, भाई घायल

(भूपेंद्र सिंह राठौर) : बिलासपुर के सकरी थाना क्षेत्र में एक दर्दनाक सड़क हादसे में साढ़े तीन साल की मासूम बच्ची की मौत हो गई, जबकि उसका चार वर्षीय भाई घायल हो गया। हादसा उस समय हुआ जब परिवार कार से रिश्तेदार के घर से वापस लौट रहा था।

Advertisement

जानकारी के मुताबिक पामगढ़ निवासी संतोष लहरे अपने परिवार के साथ कोटा के गनियारी से लौट रहे थे। उसलापुर गोकनेनाला के पास अचानक सामने स्कूटी सवार युवक आ गया, जिसे बचाने के प्रयास में चालक ने जोर से ब्रेक लगा दिया। उस समय दोनों छोटे बच्चे कार की आगे की सीट के पास खड़े थे। तेज झटके से दोनों बच्चे गंभीर रूप से घायल हो गए।

Advertisement

परिजन दोनों बच्चों को तुरंत निजी अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने मासूम मिरी लहरे को मृत घोषित कर दिया। वहीं घायल जॉन लहरे का इलाज किया गया। घटना के बाद परिवार में मातम पसरा हुआ है। सकरी पुलिस ने मर्ग कायम कर मामले की जांच शुरू कर दी है। शुरुआती जांच में स्कूटी सवार युवक के नशे में होने की बात सामने आई है।

Related Articles

Back to top button