VIDEO : “मेलोनी” को खूब भाया मोदी का अंदाज ए “मेलोडी”

इटली दौरे पर पहुंचे प्रधानमंत्री Narendra Modi ने एक बार फिर अपने खास अंदाज से दुनिया का ध्यान खींचा है। पीएम मोदी ने इटली की प्रधानमंत्री Giorgia Meloni को एक खास “मेलोडी” गिफ्ट दिया, जिसकी चर्चा अब सोशल मीडिया से लेकर अंतरराष्ट्रीय राजनीति तक हो रही है। मेलोनी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक वीडियो शेयर किया, जिसमें पीएम मोदी उन्हे गिफ्ट देते नजर आ रहे हैं। वीडियो में मेलोनी मुस्कुराते हुए कहती हैं कि प्रधानमंत्री मोदी उनके लिए एक बहुत ही स्वादिष्ट टॉफी लेकर आए हैं।
पीएम मोदी का यह खास गिफ्ट मिलने के बाद मेलोनी ने सोशल मीडिया पर उनका धन्यवाद भी किया। उन्होंने पोस्ट में लिखा – “आपके तोहफे के लिए धन्यवाद।” दोनों नेताओं की यह हल्की-फुल्की और दोस्ताना मुलाकात लोगों को काफी पसंद आ रही है। सोशल मीडिया पर “मेलोडी” शब्द फिर से ट्रेंड करने लगा है और लोग भारत-इटली की इस दोस्ती को खास अंदाज में देख रहे हैं। इससे पहले भी जी-20 समेत कई अंतरराष्ट्रीय मंचों पर मोदी और मेलोनी की तस्वीरें और वीडियो चर्चा में रह चुके हैं।
वहीं प्रधानमंत्री मोदी ने भी इटली पहुंचने के बाद मेलोनी के साथ अपनी मुलाकात की तस्वीरें साझा कीं। पीएम मोदी ने बताया कि डिनर के बाद दोनों नेताओं ने रोम के ऐतिहासिक Colosseum का दौरा किया और कई अहम वैश्विक मुद्दों पर चर्चा की। पीएम मोदी ने कहा कि भारत और इटली की दोस्ती को और मजबूत करने के लिए दोनों देशों के बीच लगातार संवाद जारी रहेगा। दोनों नेताओं की यह मुलाकात अब अंतरराष्ट्रीय कूटनीति के साथ-साथ सोशल मीडिया पर भी काफी सुर्खियां बटोर रही




