बिलासपुर

भीख मांगने की आड़ में चोरी, घर से iPhone पार.

(भूपेन्द्र सिंह राठौर) : बिलासपुर शहर में अब भीख मांगने की आड़ में चोरी की वारदातों को अंजाम दिए जाने का मामला सामने आने लगा है। आरोप है कि भिक्षावृत्ति करने वाले कुछ लोग गली-मोहल्लों में घूमकर पहले घरों की रेकी करते हैं और मौका मिलते ही चोरी की घटना को अंजाम दे देते हैं। ताजा मामला सिविल लाइन थाना क्षेत्र के चंद्रा गली इलाके का है, जहां घर में घुसकर महंगा आईफोन चोरी कर लिया गया। पूरी घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है।

Advertisement

जानकारी के मुताबिक कुदुदंड स्थित चंद्रा गली निवासी राज चंद्रा मुंगेली नाका में “भाऊ मोमोस” नाम की दुकान संचालित करते हैं। पीड़ित ने बताया कि मंगलवार सुबह वह अपने घर में मोबाइल तकिए के पास रखकर सोया हुआ था। सुबह करीब 10 बजे जब उसकी नींद खुली तो एप्पल आईफोन 13 अपने स्थान से गायब था। घर और आसपास काफी तलाश करने के बाद भी मोबाइल नहीं मिला। पीड़ित का कहना है कि इलाके में पिछले कुछ दिनों से भीख मांगने वाले लोग लगातार घर-घर घूम रहे थे और संदिग्ध तरीके से मोहल्ले की गतिविधियों पर नजर रख रहे थे।

Advertisement

आशंका जताई जा रही है कि इसी दौरान घर की रेकी की गई और मौका मिलते ही चोरी की वारदात को अंजाम दिया गया।चोरी हुआ मोबाइल एप्पल आईफोन 13 ब्लू कलर का है, जिसकी कीमत करीब 30 हजार रुपये बताई जा रही है। घटना के बाद आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की जांच की गई, जिसमें संदिग्ध युवक की फुटेज सामने आई है। सिविल लाइन थाना पुलिस ने अज्ञात आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Related Articles

Back to top button