दुर्ग

पुलिस ने किया अंतरराज्यीय चोर गिरोह का किया पर्दाफाश, दो आरोपी गिरफ्तार, लाखों का माल बरामद

दुर्ग पुलिस ने अंतरराज्यीय चोर गिरोह का पर्दाफाश करते हुए बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस ने मेरठ उत्तरप्रदेश से दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है, जिनके कब्जे से करीब 400 ग्राम सोना और 3 लाख 50 हजार रुपए नगद बरामद किए गए हैं। जब्त मशरूका की कुल कीमत लगभग 63 लाख 50 हजार रुपए बताई जा रही है।

Advertisement

पुलिस के मुताबिक आरोपी दुर्ग, भिलाई, नवा रायपुर और बिलासपुर में दिनदहाड़े सूने मकानों को निशाना बनाते थे। आरोपी पहले फेरीवाले बनकर कपड़ा और गलीचा बेचने के बहाने कॉलोनियों में रेकी करते थे और फिर ताला लगे मकानों में चोरी की वारदात को अंजाम देते थे।मामले की जांच के दौरान पुलिस ने सैकड़ों सीसीटीवी फुटेज खंगाले और तकनीकी विश्लेषण के आधार पर आरोपियों तक पहुंची। थाना सुपेला और एसीसीयू की संयुक्त टीम मेरठ और दिल्ली रवाना हुई, जहां मुख्य आरोपी हासीम खान को हिरासत में लेकर पूछताछ की गई।

Advertisement

पूछताछ में आरोपी ने अपने साथियों के साथ मिलकर चोरी की कई वारदातों को अंजाम देना स्वीकार किया। चोरी का सोना मेरठ के सलीम ज्वेलर्स को बेचा जाता था। पुलिस ने ज्वेलर्स संचालक सलीम खान को भी गिरफ्तार कर लिया है।पुलिस के अनुसार आरोपी बिलासपुर, नवा रायपुर और मध्यप्रदेश के जबलपुर में भी चोरी की घटनाओं में शामिल रहे हैं। फिलहाल फरार अन्य आरोपियों की तलाश में पुलिस टीम लगातार दबिश दे रही है।

Related Articles

Back to top button