रायगढ़

24 घंटे के भीतर अपहरण कांड का खुलासा, झारखंड से युवक सकुशल बरामद, 3 आरोपी गिरफ्तार

रायगढ़ जिले के लैलूंगा थाना क्षेत्र में युवक के अपहरण के सनसनीखेज मामले में पुलिस ने बड़ी सफलता हासिल करते हुए महज 24 घंटे के भीतर अपहृत युवक को सकुशल बरामद कर लिया है। मामले में झारखंड से तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है, जबकि अपहरण में इस्तेमाल दो स्कॉर्पियो वाहन भी जब्त किए गए हैं।

Advertisement

जानकारी के मुताबिक, मुड़ागांव रामनाथपुर निवासी रवि नारायण बंजारा का 10 मई को उसके घर से जबरन अपहरण कर लिया गया था। आरोपी पवन साहू अपने दो साथियों के साथ दो स्कॉर्पियो वाहनों में पहुंचे और 12 लाख रुपए के लेन-देन विवाद को लेकर रवि के साथ मारपीट करते हुए उसे अपने साथ झारखंड ले गए। घटना की शिकायत मिलते ही लैलूंगा पुलिस ने तत्काल विशेष टीम गठित कर रांची में दबिश दी और युवक को आरोपियों के कब्जे से मुक्त कराया।

Advertisement

पुलिस पूछताछ में आरोपियों ने अपराध स्वीकार कर लिया है। गिरफ्तार आरोपियों में पवन साहू, विष्णु साहू और नरेंद्र साहू शामिल हैं, जिन्हें न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया है। एसएसपी शशि मोहन सिंह ने कहा है कि कानून हाथ में लेने वालों के खिलाफ रायगढ़ पुलिस सख्त कार्रवाई जारी रखेगी।

Related Articles

Back to top button