रायपुर

IIIT हॉस्टल में चोरी, 15 लैपटॉप लेकर फरार हुआ चोर, एग्जाम देने गए थे छात्र

नया रायपुर स्थित IIIT संस्थान में बड़ी चोरी की वारदात सामने आई है। संस्थान के हॉस्टल से करीब 15 लैपटॉप चोरी होने के बाद कॉलेज प्रबंधन की सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े हो गए हैं। बताया जा रहा है कि सभी छात्र परीक्षा देने कॉलेज गए हुए थे, इसी दौरान अज्ञात चोर ने वारदात को अंजाम दिया।

Advertisement

जानकारी के मुताबिक आरोपी काम करने का बहाना बनाकर हॉस्टल परिसर के अंदर घुसा था। छात्रों के परीक्षा में व्यस्त होने का फायदा उठाकर उसने अलग-अलग कमरों से लैपटॉप चोरी कर लिए और मौके से फरार हो गया। चोरी हुए लैपटॉप की कीमत लाखों रुपये बताई जा रही है। घटना का पता तब चला जब परीक्षा देकर छात्र वापस हॉस्टल पहुंचे।

Advertisement

हॉस्टल में लगे CCTV कैमरे में संदिग्ध युवक की तस्वीर कैद हुई है। फुटेज में आरोपी हॉस्टल के अंदर आते-जाते दिखाई दे रहा है। घटना की लिखित शिकायत राखी थाना में दर्ज कराई गई है। पुलिस CCTV फुटेज के आधार पर आरोपी की पहचान करने और चोरी गए लैपटॉप बरामद करने की कोशिश में जुटी हुई है।

Related Articles

Back to top button