रायपुर

रायपुर पहुंची आरसीबी की टीम, 10 मई को मुंबई से होगा महामुकाबला

राजधानी रायपुर में क्रिकेट का रोमांच चरम पर है। 10 मई रविवार को होने वाले टाटा आईपीएल मुकाबले के लिए Royal Challengers Bengaluru की टीम रायपुर पहुंच गई है। टीम के खिलाड़ी रायपुर एयरपोर्ट पहुंचते ही क्रिकेट प्रेमियों में उत्साह का माहौल देखने को मिला।

Advertisement

रायपुर के शहीद वीर नारायण सिंह अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में रविवार को Royal Challengers Bengaluru और Mumbai Indians के बीच हाई-वोल्टेज मुकाबला खेला जाएगा। इस मैच को लेकर सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है और स्टेडियम के बाहर तैयारियां तेज़ी से जारी हैं।

Advertisement

मैच से पहले दोनों टीमों के खिलाड़ी अभ्यास सत्र में हिस्सा लेंगे। राजधानी के क्रिकेट प्रेमियों की निगाहें अब इस बड़े मुकाबले पर टिकी हैं, जहां रायपुर की धरती पर आईपीएल का एक और रोमांचक अध्याय लिखा जाएगा।

Related Articles

Back to top button