देश

शुभेंदु अधिकारी होंगे बंगाल के अगले मुख्यमंत्री, कल सुबह 11 बजे लेंगे शपथ.

पश्चिम बंगाल के अगले सीएम शुभेंदु अधिकारी होंगे, ये फैसला BJP विधायक दल की बैठक में हो गया है। उनके नाम पर सभी विधायकों ने सहमति दी और अब वह थोड़ी देर में राज्यपाल से मिलकर सरकार बनाने का दावा पेश करेंगे। शुभेंदु अधिकारी का सीएम चुना जाना ऐतिहासिक रहा, क्योंकि पार्टी की इस विधायक दल की बैठक में खुद केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह, पर्यवेक्षक के रूप में मौजूद रहे।

Advertisement

जान लें कि राज्यपाल से सरकार बनाने का न्योता मिलने के बाद शनिवार सुबह 11 बजे कोलकाता में शुभेंदु अधिकारी का भव्य शपथग्रहण समारोह होगा। बीजेपी को विधानसभा चुनाव में दो-तिहाई से ज्यादा की प्रचंड बहुमत मिला है और पश्चिम बंगाल में पहली बार बीजेपी की सरकार बनने जा रही है।

Advertisement

इससे पहले 7 मई को पश्चिम बंगाल के राज्यपाल ने 17वीं विधानसभा को भंग कर दिया था, जिसके साथ ही ममता बनर्जी सरकार भी बर्खास्त हो गई थी। ममता बनर्जी ने सीएम पद से इस्तीफा देने से इनकार कर दिया था, लेकिन जब 17वीं विधानसभा का कार्यकाल पूरा हो गया तो राज्यपाल ने उसे भंग कर दिया। अब नई सरकार के गठन का रास्ता साफ है। शनिवार को शुभेंदु अधिकारी, मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे।

Related Articles

Back to top button