दुर्ग

दुर्ग में ED की बड़ी कार्रवाई: चतुर्भुज राठी के ठिकानों पर छापा

छत्तीसगढ़ के दुर्ग में प्रवर्तन निदेशालय यानी Enforcement Directorate (ED) ने बड़ी कार्रवाई करते हुए अमर इंफ्रा ग्रुप के संचालक और भाजपा नेता चतुर्भुज राठी के ठिकानों पर दबिश दी है।

Advertisement

जानकारी के मुताबिक, दुर्ग के महेश कॉलोनी स्थित अमर इंफ्रा के ऑफिस में ED की टीम जांच कर रही है। अधिकारियों की टीम दो गाड़ियों में मौके पर पहुंची और दस्तावेजों, कंप्यूटर समेत कई अहम सामग्रियों की बारीकी से जांच की जा रही है। बताया जा रहा है कि अमर इंफ्रा ग्रुप के तहत 6 से ज्यादा फर्म संचालित हैं, जिनकी वित्तीय गतिविधियों को लेकर जांच की जा रही है।

Advertisement

फिलहाल ED की कार्रवाई जारी है और अभी तक आधिकारिक तौर पर किसी तरह का खुलासा नहीं किया गया है। लेकिन इस कार्रवाई के बाद दुर्ग समेत पूरे इलाके में हड़कंप मच गया है। माना जा रहा है कि आने वाले समय में इस मामले में और बड़े खुलासे हो सकते हैं।

Related Articles

Back to top button